भारत का भूगोल – दैनिक उत्तर लेखन प्रश्न
प्रश्न 1. उत्तर-पश्चिमी भारत के कृषि-आधारित खाद्य प्रक्रमण उद्योगों के स्थानीयकरण के कारकों पर चर्चा कीजिए।
Discuss the factors for localisation of agro-based food processing industries of North-West India. [10 Marks, 150 Words]
प्रश्न 2. भारत को एक उपमहाद्वीप क्यों माना जाता है? विस्तारपूर्वक उत्तर दीजिए।
Why is India considered as a subcontinent? Elaborate your answer. [10 Marks, 150 Words]
प्रश्न 3. भारतीय प्रादेशिक नौपरिवहन उपग्रह प्रणाली (आई.आर.एन.एस.एस.) की आवश्यकता क्यों है? यह नौपरिवहन में किस प्रकार सहायक है?
Why is Indian Regional Navigational Satellite System (IRNSS) needed? How does it help in navigation? [10 Marks, 150 Words]
प्रश्न 4. भारत आर्कटिक प्रदेश के संसाधनों में किस कारण गहन रुचि ले रहा है?
Why is India taking keen interest in resources of Arctic Region? [10 Marks, 150 Words]
प्रश्न 5. हिमालय के हिमनदों के पिघलने का भारत के जल-संसाधनों पर किस प्रकार दूरगामी प्रभाव होगा?
How will the melting of Himalayan glaciers have a far-reaching impact on the water resources of India? [10 Marks, 150 Words]
प्रश्न 6. गोंडवानालैंड के देशों में से एक होने के बावजूद भारत के खनन उद्योग अपने सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) में बहुत कम प्रतिशत का योगदान देते हैं। विवेचना कीजिए।
Despite India being one of the countries of the Gondwanaland, its mining industry contributes much less to its Gross Domestic Product (GDP) in percentage. Discuss. [10 Marks, 150 Words]
प्रश्न 7. भारत में पवन ऊर्जा की संभावना का परीक्षण कीजिए एवं उनके सीमित क्षेत्रीय विस्तार के कारणों को समझाइए।
Examine the potential of wind energy in India and explain the reasons for their limited spatial spread. [10 Marks, 150 Words]
प्रश्न 8. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा चक्रवात प्रवण क्षेत्रों के लिए मौसम सम्बन्धी चेतावनियों के लिए निर्धारित रंग-संकेत के अर्थ की चर्चा करें।
Discuss the meaning of colour-coded weather warnings for cyclone prone areas given by India Meteorological Department. [10 Marks, 150 Words]
प्रश्न 9. गंगा घाटी की भूजल क्षमता में गंभीर गिरावट आ रही है। यह भारत की खाद्य सुरक्षा को कैसे प्रभावित कर सकती है?
The groundwater potential of the gangetic valley is on a serious decline. How may it affect the food security of India? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 10. भारत में हस्तशिल्प और कुटीर उद्योगों के ह्रास के लिए इंग्लैंड की औद्योगिक क्रान्ति कहाँ तक उत्तरदायी थी?
How far was the Industrial Revolution in England responsible for the decline of handicrafts and cottage industries in India? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 11. भारत की लंबी तटरेखीय संसाधन क्षमताओं पर टिप्पणी कीजिए और इन क्षेत्रों में प्राकृतिक खतरे की तैयारी की स्थिति पर प्रकाश डालिए।
Comment on the resource potentials of the long coastline of India and highlight the status of natural hazard preparedness in these areas. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 12. भारत में प्राकृतिक वनस्पति की विविधता के लिए उत्तरदायी कारकों को पहचानिए और उनकी विवेचना कीजिए। भारत के वर्षा-वन क्षेत्रों में वन्यजीव अभयारण्यों के महत्त्व का आकलन कीजिए।
Identify and discuss the factors responsible for diversity of natural vegetation in India. Assess the significance of wildlife sanctuaries in rain-forest regions of India. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 13. 1960 के दशक में शुद्ध खाद्य आयातक से, भारत विश्व में एक शुद्ध खाद्य निर्यातक के रूप में उभरा। कारण दीजिए।
From being net food importer in the 1960s, India has emerged as a net food exporter to the world. Provide reasons. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 14. अपर्याप्त संसाधनों की दुनिया में भूमंडलीकरण एवं नए तकनीक के रिश्ते को भारत के विशेष सन्दर्भ में स्पष्ट कीजिए।
Elucidate the relationship between globalization and new technology in a world of scarce resources, with special reference to India. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 15. भारत के प्रमुख शहरों में आई.टी. उद्योगों के विकास से उत्पन्न होने वाले मुख्य सामाजिक-आर्थिक प्रभाव क्या हैं?
What are the main socio-economic implications arising out of the development of IT industries in major cities of India? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 16. भारत में दशलक्षीय नगरों जिनमें हैदराबाद एवं पुणे जैसे स्मार्ट सिटीज़ भी सम्मिलित हैं, में व्यापक बाढ़ के कारण बताइए। स्थायी निराकरण के उपाय भी सुझाइए।
Account for the huge flooding of million cities in India including the smart ones like Hyderabad and Pune. Suggest lasting remedial measures. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 17. भारत में सौर ऊर्जा की प्रचुर संभावनाएँ हैं हालाँकि इसके विकास में क्षेत्रीय भिन्नताएँ हैं। विस्तृत वर्णन कीजिए।
India has immense potential of solar energy though there are regional variations in its development. Elaborate. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 18. भारत के वन संसाधनों की स्थिति एवं जलवायु परिवर्तन पर उसके परिणामी प्रभावों का परीक्षण कीजिए।
Examine the status of forest resources of India and its resultant impact on climate change. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 19. दक्ष और किफायती (ऐफोर्डेबल) शहरी सार्वजनिक परिवहन किस प्रकार भारत के द्रुत आर्थिक विकास की कुंजी है?
How is efficient and affordable urban mass transport key to the rapid economic development of India? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 20. “भारत में अवक्षयी (डिप्लीटिंग) भौम जल संसाधनों का आदर्श समाधान जल संरक्षण प्रणाली है।” शहरी क्षेत्रों में इसको किस प्रकार प्रभावी बनाया जा सकता है?
“The ideal solution of depleting ground water resources in India is water harvesting system.” How can it be made effective in urban areas? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 21. भारत में औद्योगिक गलियारों का क्या महत्व है? औद्योगिक गलियारों को चिन्हित करते हुए उनके प्रमुख अभिलक्षणों को समझाइए।
What is the significance of Industrial Corridors in India? Identifying industrial corridors, explain their main characteristics. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 22. ‘नीली क्रांति’ को परिभाषित करते हुए भारत में मत्स्यपालन की समस्याओं और रणनीतियों को समझाइए।
Defining blue revolution, explain the problems and strategies for pisciculture development in India. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 23. भारत में बाढ़ों को सिंचाई के और सभी मौसम में अन्तर्देशीय नौसंचालन के एक धारणीय स्रोत में किस प्रकार परिवर्तित किया जा सकता है?
In what way can floods be converted into a sustainable source of irrigation and all-weather inland navigation in India? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 24. भारत के सूखा-प्रवण एवं अर्द्धशुष्क प्रदेशों में लघु जलसंभर विकास परियोजनाएँ किस प्रकार जल संरक्षण में सहायक हैं?
In what way micro-watershed development projects help in water conservation in drought-prone and semi-arid regions of India? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 25. भारत में अंतर्देशीय जल परिवहन की समस्याओं एवं सम्भावनाओं को गिनाइए।
Enumerate the problems and prospects of inland water transport in India. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 26. कार्बन ट्रेडिंग के महत्त्व पर चर्चा कीजिए। भारत सरकार द्वारा शुरू की गई कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग योजना (CCTS), 2023 की मुख्य विशेषताएं क्या हैं?
Discuss the significance of carbon trading. What are the key features of the Carbon Credit Trading Scheme (CCTS) 2023 initiated by the Government of India? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 27. पश्चिमी घाट भारत के दक्षिण-पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में दक्षिण-पश्चिमी मानसून को किस प्रकार प्रभावित करता है?
How do the Western Ghats influence South-West monsoon in India’s South-West coastal regions? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 28. उत्तरी और पश्चिमी भारत में डेयरी उद्योग के स्थानीयकरण में योगदान देने वाले प्रमुख कारकों पर चर्चा कीजिए। डेयरी क्षेत्रक इस क्षेत्र के आर्थिक विकास को किस प्रकार प्रभावित करता है?
Discuss the key factors that contribute to the localization of dairy industry in the Northern and Western India. How does the dairy sector impact the region’s economic development? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 29. भारत भौमजल के क्षरण के चरम बिंदु की ओर क्यों बढ़ रहा है? भौमजल पुनर्बहाली के लिए क्या रणनीति अपनाई जा सकती है?
Why is India heading towards groundwater depletion tipping point? What strategies can be adopted for groundwater restoration? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 30. भारत के बड़े शहरों जैसे कि चेन्नई, बेंगलुरु आदि में जल संकट के कारणों की पहचान कीजिए। इस संकट का समाधान करने के लिए उपचारात्मक उपाय सुझाइए।
Identify the causes of water crisis in India’s mega cities such as Chennai, Bengaluru, etc. Suggest remedial measures to overcome this crisis. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 31. भारत में औद्योगिक समूहों के उद्भव हेतु उत्तरदायी प्रमुख कारकों का उल्लेख कीजिए। इन समूहों के भीतर परिचालन करने से उद्यमों को क्या लाभ मिलता है?
Mention the key factors responsible for the emergence of industrial clusters in India. What benefits do enterprises gain from operating within these clusters? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 32. वस्त्र क्षेत्रक में भारत के अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में खराब प्रदर्शन के लिए कौन-से कारण उत्तरदायी हैं? भारत इस श्रम-प्रधान उद्योग में किस प्रकार प्रतिस्पर्धी बन सकता है?
What are the reasons behind India’s underperformance in the textile sector compared to its competitors? How can India become competitive in this labour-intensive Industry? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 33. नेट जीरो उत्सर्जन की ओर बढ़ने की आवश्यकता क्यों है? भारत ने नेट जीरो लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए क्या रणनीति अपनाई है?
Why is there a need to move towards net zero the net zero emissions? What strategy has India adopted to achieve the net zero target? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 34. भारत में लिथियम के प्रमुख स्थलों की पहचान कीजिए। देश में लिथियम निष्कर्षण से संबंधित चुनौतियां क्या हैं? यह भारत के नवीकरणीय ऊर्जा की ओर ट्रांजिशन में कैसे मदद कर सकता है?
Identify the primary lithium locations in India. What are the challenges associated with lithium extraction in the country? How can it help in India’s transition towards renewable energy? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 35. आक्रामक विदेशी प्रजातियों की आबादी में वृद्धि और उनके प्रसार के लिए कौन-से कारण उत्तरदायी हैं? ये भारत जैसे देश के लिए किस प्रकार विशेष रूप से हानिकारक हैं?
What are the reasons behind the increasing growth and spread of invasive alien species? How are they particularly harmful for a country like India? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 36. पिछले कुछ वर्षों से भारत के विभिन्न हिस्सों में प्रकाश प्रदूषण में निरंतर वृद्धि क्यों हो रही है? जैविक जीवों पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है?
Why has light pollution been on a steady rise in various parts of India for the past few years? What are its implications on biological organisms? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 37. बादल फटना (Cloudburst) क्या होता है? भारत के हिमालयी राज्यों में बादल फटने की घटनाओं में वृद्धि क्यों हो रही है? बादल फटने की हालिया घटनाओं के दो उदाहरण दीजिए।
What is a cloudburst? Why are there increasing instances of cloudbursts in the Himalayan states of India? Give two examples of recent cloudburst related incidents.
प्रश्न 38. सुनामी की उत्पत्ति के लिए उत्तरदायी कारकों की व्याख्या कीजिए। इनके प्रभावों को कम करने के लिए भारत द्वारा क्या उपाय किए गए हैं? [15 Marks, 250 Words]
Explain the factors responsible for the formation of tsunamis. What measures has India taken to mitigate their effects?