DAILY ANSWER WRITING PROGRAM FOR UPSC CSE 2026 : DAY-14 (11-09-2025)
Q66. विभिन्न समितियों द्वारा सुझाए गए एवं “एक राष्ट्र-एक चुनाव” के विशिष्ट संदर्भ में, चुनाव सुधारों की आवश्यकता का परीक्षण कीजिए। [सामान्य अध्ययन-2 | भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था]
Examine the need for electoral reforms as suggested by various committees with particular reference to “one nation – one election” principle. [150 Words, 10 Marks]
उत्तर लेखन का प्रारूप:
◆ चुनावों के महत्व को संक्षेप में वर्णित करते हुए उत्तर आरंभ कीजिए।
◆ चुनावों से जुड़े मुद्दों और विभिन्न समितियों/रिपोर्टों द्वारा दिए गए सुझावों पर प्रकाश डालिए।
◆ “एक राष्ट्र – एक चुनाव” (ONOE) की आवश्यकता को स्पष्ट कीजिए।
◆ मुद्दों का संक्षेप में वर्णन कीजिए और आगे की राह के साथ निष्कर्ष प्रस्तुत कीजिए।
Q67. निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के हकदार कौन हैं? निःशुल्क कानूनी सहायता के प्रतिपादन में राष्ट्रीय विधि सेवा प्राधिकरण (NALSA) की भूमिका का आकलन कीजिए। [सामान्य अध्ययन-2 | भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था]
Who are entitled to receive free legal aid? Assess the role of the National Legal Services Authority (NALSA) in rendering free legal aid in India. [150 Words, 10 Marks]
उत्तर लेखन का प्रारूप:
◆ भारत में निःशुल्क कानूनी सहायता के संबंध में प्रासंगिक संवैधानिक/कानूनी अधिदेश तथा नालसा की कानूनी पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए भूमिका लिखिए।
◆ समाज के उन वर्गों की सूची बनाइए जिनके लिए यह निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध है।
◆ भारत में निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने में नालसा की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए।
◆ तदनुसार निष्कर्ष प्रस्तुत कीजिए।
Q68. ‘पश्चिम भारत को, चीन की आपूर्ति शृंखला पर निर्भरता कम करने के लिए एक विकल्प के रूप में और चीन के राजनीतिक और आर्थिक प्रभुत्व का मुकाबला करने के लिए एक रणनीतिक सहयोगी के रूप में बढ़ावा दे रहा है।’ उदाहरणों के साथ इस कथन की व्याख्या कीजिए। [सामान्य अध्ययन-2 | अंतर्राष्ट्रीय संबंध]
‘The West is fostering India as an alternative to reduce dependence on China’s supply chain and as a strategic ally to counter China’s political and economic dominance.’ Explain this statement with examples. [150 Words, 10 Marks]
उत्तर लेखन का प्रारूप:
◆ पश्चिम की भारत से बढ़ती निकटता का संक्षेप में उल्लेख कीजिए।
◆ चर्चा कीजिए कि पश्चिम किस प्रकार चीन के राजनीतिक और आर्थिक प्रभुत्व का मुकाबला करने के लिए भारत को एक विकल्प बना रहा है।
◆ तदनुसार उचित निष्कर्ष दीजिए।
Q69. भारतीय प्रवासियों ने पश्चिम में नई ऊंचाइयों को छुआ है। भारत के लिए इसके आर्थिक और राजनीतिक लाभों का वर्णन कीजिए। [सामान्य अध्ययन-2 | अंतर्राष्ट्रीय संबंध]
Indian diaspora has scaled new heights in the West. Describe its economic and political benefits for India. [150 Words, 10 Marks]
उत्तर लेखन का प्रारूप:
◆ विश्व भर में भारतीय प्रवासियों के आंकड़ों और प्रवासन के प्रमुख स्थानों का परिचय देते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।
◆ विदेशों में भारतीय प्रवासियों के योगदान को रेखांकित कीजिए।
◆ भारत के लिए इसके आर्थिक और राजनीतिक लाभों का वर्णन कीजिए।
◆ तदनुसार उचित निष्कर्ष दीजिए।
Q70. मध्य एशियाई गणराज्यों (CARs) के साथ भारत के विकसित होते राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक संबंधों का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए, तथा क्षेत्रीय और वैश्विक भू-राजनीति में उनके बढ़ते महत्त्व पर प्रकाश डालिए। [सामान्य अध्ययन-2 | अंतर्राष्ट्रीय संबंध]
Critically analyse India’s evolving diplomatic, economic and strategic relations with the Central Asian Republics (CARs) highlighting their increasing significance in regional and global geopolitics. [150 Words, 10 Marks]
उत्तर लेखन का प्रारूप:
◆ मध्य एशियाई गणराज्यों (CARs) का संक्षिप्त परिचय देते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।
◆ क्षेत्रीय और वैश्विक भू-राजनीति में CARs के बढ़ते महत्त्व को रेखांकित कीजिए।
◆ CARS के साथ भारत के विकसित होते संबंधों का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।
◆ तदनुसार उचित निष्कर्ष प्रस्तुत कीजिए।
NOTE: “हर उत्कृष्टता की शुरुआत एक मेंटर से होती है। हर UPSC मेन्स की सफलता की शुरुआत एक योजना से होती है।” यह डेली आंसर राइटिंग प्रोग्राम 2026 केवल अभ्यास का मंच नहीं है, बल्कि गाइडेड ट्रेनिंग है, जो आपके उत्तर-लेखन कौशल को परिवर्तित कर आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ प्रभावी लिखने की क्षमता विकसित करता है।
🔗 अभी रजिस्टर कीजिए: https://educationias.in/register/
📞 या हमें कॉल कीजिए: 8527997132 | 9575490409