प्राचीन भारत (इतिहास वैकल्पिक विषय) – दैनिक उत्तर लेखन प्रश्न
प्रश्न 1. हड़प्पा कला आध्यात्मिक और आनुष्ठानिक जीवन के साथ-साथ उनकी सौंदर्य-सम्बन्धी संवेदनाओं को भी समझने में योगदान करती है। टिप्पणी कीजिए।
Harappan art contributes to our understanding of their aesthetic sensibilities in addition to spiritual and ritualistic life. Comment. [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 2. भारत में विभिन्न प्रकार की महापाषाणिक शवाधान प्रथाओं पर चर्चा कीजिए। इससे प्राप्त पुरातात्त्विक साक्ष्य हमें धार्मिक मान्यताओं और सांस्कृतिक प्रथाओं को जानने में कितनी मदद करते हैं?
Discuss different types of Megalithic burial practices in India. How far does the archaeological evidence from it help us to know the religious beliefs and cultural practices? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 3. पश्चिमी क्षत्रप अपने सामाजिक-आर्थिक योगदान के लिए जाने जाते हैं, विशेषकर व्यापार, कृषि एवं नगरीकरण में। कथन का परीक्षण कीजिए।
Western Kshatrapas are known for their socio-economic contribution, particularly in trade, agriculture and urbanization. Examine the statement. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 4. बौद्ध प्रतिष्ठानों, व्यापारियों व शिल्पकार श्रेणी के बीच सहजीवी सम्बन्धों व राजाश्रय के कारण मौर्य एवं उत्तर-मौर्य काल में धर्म, अर्थव्यवस्था एवं राजनीति में निकटता पैदा हुई। कथन का परीक्षण कीजिए।
Symbiotic relationships between Buddhist establishments, traders, artisan guilds, and royal support led to a close proximity of religion, economy and polity in the Mauryan and post-Mauryan periods. Examine the statement. [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 5. मौर्य साम्राज्य के सामाजिक-धार्मिक परिदृश्य को आकार देने में बौद्ध धर्म की भूमिका पर चर्चा कीजिए।
Discuss the role of Buddhism in shaping the socio-religious landscape of the Mauryan Empire. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 6. ऋग्वैदिक काल से उत्तरवैदिक काल के बीच राज्य संस्था और करप्रणाली के उद्विकासक्रम की चर्चा कीजिए।
Discuss the evolution of State institution and taxation system from Rigvedic period to later Vedic period. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 7. खगोल विज्ञान और गणित के क्षेत्र में आर्यभट्ट, वराहमिहिर और ब्रह्मगुप्त के योगदानों पर प्रकाश डालिए।
Highlight the contributions of Aryabhatta, Varahamihira and Brahmagupta in the fields of Astronomy and Mathematics. [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 8. छठी और आठवीं शताब्दी ई० सं० के बीच पल्लव चालुक्य संघर्ष-क्रम का परीक्षण कीजिए।
Examine the course of Pallava-Chalukya conflicts between sixth and eighth century CE. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 9. आरंभिक मध्ययुगीन भारत में शिक्षा के प्रचार-प्रसार में अग्रहारों की भूमिका का परीक्षण कीजिए।
Examine the role played by the Agraharas in the promotion of education in the early medieval India. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 10. “नवपाषाण युग में हुए महत्त्वपूर्ण परिवर्तनों के कारण यह युग एक क्रांति का प्रतिनिधित्व करता है।” परीक्षण कीजिए।
“The Neolithic Age represents a revolution due to significant changes that took place during this period.” Examine. [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 11. सिंधु-सरस्वती सांस्कृतिक क्षेत्र में एकरूपता और विविधता दोनों ही प्रदर्शित होती हैं। विवेचना कीजिए।
The Indus-Saraswati cultural zone exhibited both homogeneity and diversity. Discuss. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 12. भारतीय इतिहास में आर्यों की समस्या को निर्धारित करने में भाषाओं के तुलनात्मक अध्ययन, पुरातात्त्विक स्रोत और वृहद् वैदिक साहित्य कहाँ तक सहायक हैं? विवेचना कीजिए।
How do the comparative study of languages, archaeological sources and vast corpus of Vedic literature help to determine the Aryan problem in Indian history? Discuss. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 13. दक्षिण भारत के प्राचीन इतिहास की सामाजिक और सांस्कृतिक परम्पराओं का ज्ञान कराने में संगम साहित्य कहाँ तक सहायक है?
How far Sangam literature acts as a window into the social and cultural traditions of ancient South India? [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 14. मौर्य युग में स्थापित साम्राज्यवादी विचारधारा की रूपरेखा का विश्लेषण कीजिए।
Analyze the contours of imperial ideology as exhibited during the Mauryan period. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 15. पूर्वगुप्तयुगीन भारत की तुलना में गुप्त युग में महिलाओं की स्थिति का आकलन कीजिए।
Evaluate the status of women in the Gupta period as compared to the pre-Gupta era. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 16. भक्ति आंदोलन के सिद्धान्तों, प्रसार और प्रभाव का मूल्यांकन कीजिए।
Analyze the tenets, spread and impact of the Bhakti Movement. [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 17. दक्षिण भारत के आरंभिक मंदिर स्थापत्य शैली की तुलना में चोलों का मंदिर निर्माण किस हद तक और भी अधिक परिष्कृत और भव्य दिखाई देता है?
How far temple architecture under the Cholas became more refined and grandiose as compared to the early South Indian temple architecture style? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 18. क्या यह कहना उचित है कि भारत में धार्मिक मतों के विस्तार की दृष्टि से गुप्तोत्तर काल महत्त्वपूर्ण था?
Is it correct to say that the post-Gupta period was remarkable for the expansion of religious cults in India? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 19. हड़प्पीय सभ्यता का नगरीय चरित्र न तो किसी बाहरी प्रभाव का परिणाम था और न ही कोई अचानक होने वाली घटना अपितु यह स्थानीय सामाजिक-आर्थिक कारकों का क्रमिक विकास था। टिप्पणी कीजिए।
The urban character of the Harappan Civilization was a result neither of any outside influence nor a sudden act but a gradual evolution of regional socio-economic factors. Comment. [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 20. प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोत के रूप में विदेशी विवरण के कुछ लाभ हो सकते हैं, परन्तु इनमें कतिपय कमियाँ भी थीं। उपयुक्त उदाहरणों का हवाला देते हुए इस कथन का परीक्षण कीजिए।
Foreign accounts as a source of ancient Indian history may have some advantages but also have a few shortcomings. Citing appropriate examples, examine the statement. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 21. बौद्ध धर्म के कुछ विचारों की उत्पत्ति भले ही वैदिक उपनिषदीय परम्परा में रही हो, परन्तु अपने विशिष्ट सिद्धांत और संस्थाओं के साथ यह पूर्ण रूप से एक नया धर्म था। विवेचना कीजिए।
Though some of the ideas of Buddhism may have had their origin in Vedic-Upanishadic traditions but it was an altogether new religion with its own specific principles and institutions. Discuss. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 22. गुप्त शासकों की आर्थिक उपलब्धियाँ एक ऐसी प्रक्रिया की परिणति थी जो कुषाण शासकों के समय शुरू हुई थी। टिप्पणी कीजिए।
The economic achievements of the Guptas were the culmination of a process which began during the Kushanas. Comment. [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 23. अशोक के धम्म का प्रचार-प्रसार न केवल नैतिक उत्थान और सामाजिक समरसता के लिए अपितु राज्य की शक्ति के विस्तार के लिए भी किया गया था। इस कथन का विश्लेषण कीजिए।
Ashoka’s Dhamma was propagated not just for moral upliftment and social harmony but also for the extension of the state’s authority. Analyse the statement. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 24. प्रतिनिधि उदाहरणों की मदद से मन्दिर स्थापत्यकला की नागर और द्रविड़ शैलियों के बीच की प्रमुख भिन्नताओं का निरूपण कीजिए।
With the help of representative examples, delineate the main differences between the Nagara and Dravida styles of temple architecture. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 25. आठवीं तथा नौवीं शताब्दी के दौरान उत्तर भारत पर प्रभुत्व हेतु त्रिकोणीय संघर्ष के महत्त्व का मूल्यांकन कीजिए।
Evaluate the importance of tripartite struggle for the domination over North India during the eighth and ninth centuries. [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 26. पूर्व मध्यकाल में तमिल भक्ति आन्दोलन की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
Throw light on the chief characteristics of the Tamil Bhakti Movement during the early medieval period. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 27. कल्हण की राजतरंगिणी प्रारम्भिक भारत में इतिहास लेखन परम्परा का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। विवेचना कीजिए।
Kalhana’s Rajatarangini is the best example of history writing tradition in early India. Discuss. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 28. क्या आप सहमत हैं कि पारिस्थितिक कारकों ने हड़प्पीय सभ्यता के प्रवाह एवं हास को प्रभावित किया? टिप्पणी कीजिए।
Do you agree that ecological factors influenced the flow and ebb of the Harappan Civilization? Comment. [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 29. क्या आप मानते हैं कि उपनिषदीय सिद्धांत वैदिक धार्मिक विचारों की उच्च स्थिति को मूर्त रूप देते हैं? टिप्पणी कीजिए।
Do you consider that the Upanishadic principles embody the high point of Vedic religious thought? Comment. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 30. मौर्योत्तरकालीन कला पर बाह्य प्रभावों एवं देशज विकास के महत्त्व का विश्लेषण कीजिए।
Analyse the significance of external influences and indigenous development on post-Mauryan art. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 31. क्या महापाषाण को एकल, समरूप अथवा समकालीन संस्कृति का प्रतिनिधि मानना उपयुक्त होगा? महापाषाणकालीन संस्कृतियों से किस प्रकार के भौतिक जीवन व सांस्कृतिक व्यवस्था का पता चलता है?
Will it be proper to consider the megaliths to represent a single, homogeneous or contemporaneous culture? What kind of material life and cultural system is revealed in the megalithic cultures? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 32. कौटिल्य के अर्थशास्त्र के आधार पर आप मौर्य राज्य के स्वरूप का चित्रण कैसे करेंगे?
How would you characterize the nature of Mauryan state on the basis of Kautilya’s Arthashastra? [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 33. ‘वर्णाश्रम धर्म’ कैसे गुप्त एवं गुप्तोत्तर काल में सामाजिक एवं आर्थिक विकास से उत्पन्न होने वाली बढ़ती सामाजिक जटिलताओं को प्रदर्शित करता है?
How did the Varnashrama Dharma manifest the increasing social complexities in the Gupta and post-Gupta period arising from social and economic developments? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 34. “शासकों की राजनैतिक व आर्थिक आवश्यकताओं ने व्यापारी वर्ग की आर्थिक व सामाजिक स्थिति की जरूरतों से मिलकर एक साथ ग्रहणशील सांस्कृतिक वातावरण प्रदान किया जिसमें बौद्ध धर्म विकसित हुआ।” टिप्पणी कीजिए।
“The political and economic needs of rulers, combined with economic and status needs of the merchant class, together provided the receptive cultural milieu in which Buddhism flourished.” Comment. [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 35. प्रारंभिक मध्यकालीन भारत में अब तक गैर-कृषि योग्य क्षेत्रों में बड़ी संख्या में भूमि अनुदान निरपवाद रूप से कृषि-विस्तार के उद्देश्य से था। जल संसाधनों (विभिन्न प्रकार के सिंचाई कार्य) के प्रबंधन ने इस काल में कृषि-विस्तार को कैसे सुगम बनाया?
Large number of land grants in hitherto non-arable tracts invariably meant expansion of agriculture in early medieval India. How did the management of hydraulic resources (different types of irrigation works) facilitate expansion of agriculture in this period? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 36. प्रारंभिक मध्यकालीन भारत में स्थानीय भाषाओं में साहित्य के आविर्भाव एवं क्षेत्रीय पहचान के निर्माण के बीच संबंध की विवेचना कीजिए।
Discuss the relationship between emergence of literature in vernacular languages and formation of regional identities in early medieval India. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 37. वैदिक धर्म को पुनर्जीवित और लोकप्रिय बनाने में पुराण नवप्रवर्तनकारी साहित्यिक शैली थे। सोदाहरण विस्तार कीजिए।
Puranas were the innovative genre of literature to popularise and revive Vedic religion. Elaborate with examples. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 38. उत्तरवैदिक कालोपरान्त नगरीकरण की प्रक्रिया में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कारकों की विवेचना कीजिए।
Discuss the factors that played an important role in the process of urbanisation after the Later-Vedic period. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 39. ऋग्वेद में उल्लिखित धर्म के स्वरूप और देवताओं के वर्गीकरण पर प्रकाश डालिए।
Throw light on the nature of religion and classification of gods mentioned in the Rigveda. [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 40. मौर्योत्तरकालीन उत्तर भारत के प्रमुख राजनैतिक वैशिष्ट्यों का मूल्यांकन कीजिए। इस के प्रमुख स्रोत क्या हैं?
Evaluate the significant political features of the Post Mauryan Northern India. What are the main sources of it? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 41. यद्यपि भारत पर सिकन्दर के आक्रमण के दीर्घकालिक प्रभावों के पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता है, अनेक विद्वानों ने सिकन्दर को ‘महान’ माना है। टिप्पणी कीजिए।
A number of scholars considered Alexander as ‘The Great’, although long term impacts of Alexander’s invasion on India need to be re-evaluated. Comment. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 42. संगम साहित्य में परिलक्षित होने वाले दक्षिण भारत की सांस्कृतिक परम्पराओं के विशिष्ट लक्षणों की विवेचना कीजिए।
Discuss the salient features of cultural traditions of South India as reflected in Sangam Literature. [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 43. “शास्त्रीय गुप्तयुगीन संस्कृत साहित्य ने पूर्वमध्यकालीन भारत के लिए मानकों को स्थापित किया।” इस कथन का प्रातिनिधिक उदाहरणों सहित मूल्यांकन कीजिए।
“Sanskrit literature of classical Gupta Age set standards for the early medieval India.” Evaluate the statement with representative examples. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 44. प्राचीन भारत में तंत्रवाद के परिवर्तनशील प्रतिरूप को सोदाहरण रेखांकित एवं अभिनिर्धारित कीजिए।
Trace and identify the changing pattern of Tantrism in Ancient India with examples. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 45. पल्लवों के विशेष संदर्भ में दक्षिण भारत के प्रादेशिक मंदिर स्थापत्य के उदय और विकास का वर्णन कीजिए।
Describe the evolution and development of regional temple architecture of South India with special reference to Pallavas. [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 46. क्या आप इस मत से सहमत हैं कि पुरातात्त्विक साक्ष्य प्रायः साहित्यिक स्रोतों को बेहतर समझने में सहायता करते हैं? टिप्पणी कीजिए।
Do you agree that archaeological evidence often helps in the better understanding of literary sources? Comment. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 47. शुंग काल दौरान कला एवं वास्तु का विकास इस धारणा को मिथ्या सिद्ध करता है कि वे बौद्ध-विरोधी थे। विवेचना कीजिए।
The development of art and architecture during the Sunga period belies the belief that they were anti-Buddhist. Discuss. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 48. क्या कृषि-प्रवीणता ने हड़प्पा कालीन क़स्बों एवं नगरों के उत्थान में उत्तोलन का कार्य किया? विवेचना कीजिए।
Did the mastery over agriculture act as a leverage for the rise of Harappan towns and cities? Discuss. [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 49. कुषाण-कालीन समृद्ध अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार ने कला के विकास को अत्यधिक प्रोत्साहन दिया। विवेचना कीजिए।
The flourishing international trade during the Kushana period gave tremendous impetus to the development of art. Discuss. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 50. परीक्षण कीजिए कि ऋग्वैदिक से उत्तर-वैदिक काल तक वर्ण व्यवस्था के रूपान्तरण ने स्त्रियों की स्थिति को किस प्रकार प्रभावित किया।
Examine how the transformation of the Varna system from the Rigvedic to the Later-Vedic period affected the position of women. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 51. हड़प्पा संस्कृति के लिए कोई साहित्यिक स्रोत नहीं हैं एवं वैदिक काल के लिए कोई पुरातात्विक साक्ष्य नहीं हैं। इस तथ्य की व्याख्या कीजिए।
There are no literary sources for the Harappan culture and no archaeological evidence for the Vedic period. Explain the phenomenon. [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 52. व्याख्या कीजिए कि अशोक ने किस प्रकार धर्म का प्रयोग राजनीतिक अभ्युदय के उपकरण के रूप में किया?
Explain how Ashoka used religion as a tool of political aggrandizement? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 53. क्या आप इस से सहमत हैं कि गुप्त-वाकाटक काल से भूमि अनुदान प्रणाली किसी भी प्रकार राज्य विकेन्द्रीकरण से सम्बन्धित थी?
Do you agree that the system of land grants from the Gupta-Vakataka period was connected with the decentralisation of state in any way? [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 54. हिप्पालस द्वारा मॉनसून की खोज ने भारतीय-रोमन व्यापार को सातवाहन काल में एक नई दिशा प्रदान की। टिप्पणी कीजिए।
The discovery of monsoons by Hippalus gave a new direction to Indo-Roman trade during the Satavahana period. Comment. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 55. आरम्भिक भारतीय ऐतिहासिक परम्परा, जैसी कि वह इतिहास-पुराण से प्रतिबिम्बित है, किस प्रकार प्रकट हुई थी? इस शैली के विशिष्ट अभिलक्षण क्या है?
How did the early Indian historical tradition, as reflected in Itihasa-Purana, emerge? What are the distinctive features of this genre? [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 56. “पुरातत्वीय साक्ष्य हड़प्पा सभ्यता के पतन के सम्भावित सामाजिक और राजनीतिक आयामों का प्रत्यक्ष पता तो नहीं देते हैं। वे यह तो बहुत स्पष्ट रूप से इंगित करते हैं कि हड़प्पा संस्कृति वि-नगरीकरण के क्रमिक प्रक्रम में से गुज़री थी।” टीका कीजिए।
“Archaeological evidence does not give direct access to the possible social and political dimensions of the decline of the Harappan civilization. What it does indicate very clearly is that the Harappan culture underwent a gradual process of de-urbanization.” Comment. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 57. गण-संघों (गैर-राजतंत्रीय राज्य प्रणालियां) का विवरण प्रस्तुत कीजिए। उनका पतन किस कारण हुआ था?
Give an account of gana-sanghas (non-monarchical state systems)? Why did they decline? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 58. क्या आप इस लोक-प्रचलित मत से सहमत हैं कि मोर्यों ने यदि एकाश्मक राज्य तंत्र नहीं, तो भी एकात्मक और अत्यधिक केन्द्रित राज्य प्रणाली की स्थापना की थी?
Do you agree with the popular view that Mauryas established a unitary and highly centralized if not monolithic state system? [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 59. श्रमानिक धर्मों की संकल्पना के मूल, बौद्ध धर्म के विशेष संदर्भ में, उपनिषदीय विचारों में थे। विवेचना कीजिए।
The concept of Shramanic religions, with particular reference to Buddhism, had their roots in Upanisadic ideas. Discuss. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 60. प्रायद्वीपीय भारत के जटिल सामाजिक-सांस्कृतिक वातावरण का यथार्थ चित्र प्रारंभिक संगम साहित्य में प्रस्तुत किया गया है। रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए।
The accurate picture of the complex socio-cultural milieu of Peninsular India is presented in the early Sangam literature. Delineate. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 61. उत्तर मौर्य काल में प्रदेश पारीय और महाद्वीप पारीय व्यापार का भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा था?
What was the impact of trans-regional and trans-continental trade in the post Mauryan period on social and cultural life of India? [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 62. गुप्ता-वाकाटका काल के दौरान में कला और वास्तुकला संबंधी प्रयोगों पर चर्चा कीजिए।
Discuss the experimentations with art and architecture during the Gupta-Vakataka period. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 63. पुरालेखीय स्रोतों में राजनीतिक इतिहास की अपेक्षा कला और संस्कृति कहीं अधिक सीमा तक प्रतिबिम्बित हैं। टिप्पणी कीजिए।
Art and culture are reflected to a far greater extent than political history in the epigraphic sources. Comment. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 64. द्वितीय नगरीकरण ने संगठित निगम क्रियाकलापों को उत्पन्न किया, जो गुप्त काल के दौरान अपनी पराकाष्ठा पर पहुँच गए। विवेचना कीजिए।
The second urbanization gave rise to the organized corporate activities that reached their zenith during the Gupta period. Discuss. [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 65. मध्य भारत और दक्कन में गैर-हड़प्पाकालीन ताम्रपाषाण संस्कृतियों का उदय न केवल लोगों की जीवन-निर्वाह की पद्धति में परिवर्तन का द्योतक है, वरन् प्राक् से आद्य ऐतिहासिक काल के समग्र संक्रमण का भी द्योतक है। समालोचनापूर्वक विश्लेषण कीजिए।
The emergence of Non-Harappan Chalcolithic cultures in Central India and the Deccan mark a change not only in the subsistence pattern of people but an overall transition from pre to proto historic period. Critically analyze. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 66. नवीनतम खोजों के प्रकाश में वैदिक-हड़प्पाकालीन सम्बन्धों पर विभिन्न मतों का समालोचनापूर्वक परीक्षण कीजिए।
Critically examine various views regarding the Vedic-Harappan relationship in light of the latest discoveries. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 67. “अशोक के धम्म की संकल्पना, जैसी कि उसके अभिलेखों के माध्यम से पता चलती है, की जड़ें वैदिक-उपनिषदी साहित्य में थीं।” चर्चा कीजिए।
“The concept of Ashoka’s Dhamma as found through his inscriptions had its roots in Vedic-Upanishadic literature.” Discuss. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 68. तीसरी सदी ई.पू. से पाँचवीं सदी ई. तक का भारतीय इतिहास का काल-खण्ड नवप्रवर्तन और अन्योन्यक्रिया का काल था। इस पर आप क्या प्रतिक्रिया देंगे?
The period of Indian History from 3rd century B.C.E. to 5th century C.E. was the period of innovation and interaction. How will you react? [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 69. भारत में मन्दिर स्थापत्य कला के उद्भव और विकास की रूपरेखा को, उनकी प्रादेशिक शैलियों एवं विभिन्नताओं का उल्लेख करते हुए प्रस्तुत कीजिए।
Trace the origin and development of temple architecture in India with reference to regional styles and variations. [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 70. बौद्ध धर्म एवं जैन धर्म, धर्म के छत्र के अधीन सामाजिक आन्दोलन थे। टिप्पणी कीजिए।
Buddhism and Jainism were social movements under the umbrella of religion. Comment. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 71. प्रायद्वीपीय भारत के जटिल सामाजिक-सांस्कृतिक वातावरण का यथार्थ चित्र प्रारंभिक संगम साहित्य में प्रस्तुत किया गया है। रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए।
The accurate picture of the complex socio-cultural milieu of Peninsular India is presented in the early Sangam literature. Delineate. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 72. भारत में नवपाषाणकाल की प्रादेशिक विशिष्टताओं की रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए और उनका कारण भी बताइए।
Delineate and account for the regional characteristics of the Neolithic period in India. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 73. समझाइए कि क्या कारण है कि अधिकांश ज्ञात हड़प्पाकालीन बस्तियाँ लवणीय भू-जल वाले अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में अवस्थित हैं।
Explain why the majority of the known Harappan settlements are located in the semi-arid areas with saline groundwater. [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 74. पूर्व वैदिक समाज के समतावादी स्वरूप में, उत्तर वैदिककाल के दौरान किस प्रकार से परिवर्तन हुए थे?
In what way was the egalitarian character of the early Vedic society changed during the later Vedic period? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 75. लगभग सातवीं शताब्दी ईसा पूर्व से तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व तक आर्थिक संवृद्धि, नगरीकरण एवं राज्य गठन के बीच सम्बन्धों का परीक्षण कीजिए।
Examine the relationship among economic growth, urbanization and State formation from c. 7th century BCE to 3rd century BCE. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 76. कुषाणों एवं सातवाहनों के आर्थिक एवं राजनीतिक दृष्टिकोण को समकालीन मौद्रिक साक्ष्य किस प्रकार प्रतिबिम्बित करता है?
How does the numismatic evidence of the period reflect the political and economic outlook of the Kushanas and the Satavahanas? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 77. “कुषाण काल से पूर्व मध्य काल तक कला के क्षेत्र में हुए परिवर्तन, केवल परिवर्तनशील दृष्टिकोण के प्रतिबिम्ब हैं।” टिप्पणी कीजिए।
“The changes in the field of art from the Kushana period to early medieval period are mere reflection of changing outlook.” Comment. [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 78. प्राचीन भारत में भू-राजस्व प्रणाली के सिद्धान्त और व्यवहार का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।
Critically evaluate the theory and practice of land revenue system in ancient India. [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 79. “अभिलेखों में प्रशस्तित राजाओं द्वारा वर्णाश्रम व्यवस्था के परिरक्षण के प्रचुर उल्लेख स्मृति परम्परा का प्रतिबिम्ब मात्र हैं।” विवेचना कीजिए।
“The copious references to the preservation of Varnashrama system by the kings eulogized in inscriptions are mere reflection of the Smriti tradition.” Discuss. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 80. वित्तीय संस्थानों के रूप में दक्षिण भारतीय मन्दिरों का पूर्व मध्यकालीन सामाजिक संस्थाओं पर किस प्रकार गहरा प्रभाव पड़ा? समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
How did the temples of South India, as financial institutions, have deep impact on the social institutions of carly medicval pcriod? Critically examine. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 81. प्राचीन भारतीय श्रुति साहित्य का ऐतिहासिक साक्ष्यों के रूप में किस सीमा तक उपयोग किया जा सकता है?
How far can the ancient Indian Sruti literature be used as historical sources? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 82. हड़प्पा सभ्यता का पतन पारिस्थितिक निम्नीकरण के कारण हुआ न कि बाह्य आक्रमण के कारण। विवेचना कीजिए।
The decline of Harappan civilization was caused by ecological degradation rather than external invasion. Discuss. [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 83. “पुरातत्त्व-विज्ञान आर्यों को नहीं जानता है; केवल साहित्य ही आर्यों को जानता है।” समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
“Archaeology knows of no Aryans; only literature knows of Aryans.” Examine critically. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 84. यह कहना कहाँ तक सही है कि वैदिकोत्तर काल की अर्थव्यवस्था में हुए परिवर्तनों ने भारत में नए धार्मिक आन्दोलनों को जन्म दिया था?
How far is it correct to say that changes in the post-Vedic economy gave birth to new religious movements in India? [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 85. मौर्य काल में पश्चिमी एशिया एवं भूमध्यसागरीय संसार के साथ भारत के सम्पर्क की प्रकृति एवं प्रभाव की रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए।
Delineate the nature and impact of India’s contact with Western Asia and the Mediterranean world during the Mauryan period. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 86. “प्राचीन तमिल साहित्य व्यापक विषमताओं वाले वर्गों का न केवल तथ्यात्मक विवरण प्रस्तुत करता है; वह तमिल देश में व्याप्त सामाजिक अवस्था का प्रायः यथार्थपूर्ण वर्णन भी करता है।” विवेचना कीजिए।
“Not only does ancient Tamil literature furnish an accurate picture of widely disparate classes; it also describes the social condition of Tamil country as it was.” Discuss. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 87. प्राचीन भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में श्रेणियों (गिल्ड्स) एवं व्यापारिक संगठनों की भूमिका की रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए।
Trace the role of guilds and trade organisations in the development of early Indian economy. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 88. एलोरा में निर्मित कैलाश मन्दिर भारत में शैलाकृत (रौक-कट) वास्तुकला की पराकाष्ठा का प्रतीक है। प्रकाश डालिए।
Kailasa temple built at Ellora marks the culmination of rock-cut architecture in India. Elucidate. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 89. चोल शासकों के अधीन स्थानीय स्वशासन उनकी केंद्रीकृत प्रशासनिक संरचना के साथ कैसे सामंजस्य बैठा सकी थी?
How could the local self-government under the Cholas adjust with their centralised administrative structure? [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 90. “विदेशी लेखकों के विवरणों का उपयोग करते समय इतिहासकार के लिए किंवदन्तियों एवं प्रत्यक्ष अवलोकन पर आधारित तथ्यों में भेद करना अति आवश्यक है।” सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।
“While using the accounts of foreign writers, historians must distinguish between statements based on hearsay and those grounded in perceptive observations.” Elaborate with examples. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 91. “उपनिषदों के सिद्धान्त वैदिक चिन्तन का निष्कर्ष प्रस्तुत करते हैं।” विवेचना कीजिए।
“The Upanishadic principles embody the epitome of the Vedic thought.” Discuss. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 92. दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व से तीसरी शताब्दी ईसवी के मध्य भारतीय उपमहाद्वीप में विभिन्न कला-शैलियों के विकास का आलोचनात्मक पुनरीक्षण कीजिए तथा उनके विकास के लिए उत्तरदायी सामाजिक एवं धार्मिक कारणों का मूल्यांकन कीजिए।
Review critically the evolution of different schools of art in the Indian subcontinent between the second century BCE and the third century CE, and evaluate the socio-religious factors responsible for it. [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 93. किन अर्थों में महाश्म संस्कृति को प्रायद्वीपीय भारत के इतिहास का आधारात्मक चरण माना जा सकता है?
In what ways can the Megalithic culture be considered a foundational phase of the history of peninsular India? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 94. क्या आप यह मानते हैं कि हड़प्पा सभ्यता की उपजीविका के अनेक आधार थे?
Do you think the Harappan civilization had a diversity of subsistence base? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 95. अशोक के ‘धम्म’ के स्वरूप के विषय में इतिहासकारों की विभिन्न व्याख्याओं का विवेचन कीजिए। क्या उसके ‘धम्म-विजय’ के सिद्धान्त ने मौर्य साम्राज्य को सैनिक दृष्टि से दुर्बल बना दिया था?
Discuss different interpretations of historians about the nature of Asoka’s ‘Dhamma’. Did his principle of ‘Dhamma-vijaya’ render the Mauryan Empire militaristically weak? [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 96. महात्मा बुद्ध की शिक्षाएँ एक बड़ी सीमा तक वर्तमान समाज की समस्याओं को समझने एवं उनके निराकरण में सहायक हो सकती हैं। आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।
Buddha’s teachings to a large extent could be helpful in understanding and resolving the problems of today’s society. Analyse critically. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 97. गुप्त साम्राज्य की प्रान्तीय और जिला प्रशासन की इकाइयों एवं उनके अधिकारियों के पदनामों व कर्त्तव्यों की विवेचना कीजिए।
Discuss the provincial and district administrative units of the Gupta Empire with the designations and functions of the officers. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 98. प्रारम्भिक भारत के भूमि-अनुदान पत्रों में आदानी को क्या विशेषाधिकार दिए जाते थे? सामाजिक-राजनीतिक परिवेश के एकीकरण अथवा विघटन के लिए ये भूमि-अनुदान पत्र कहाँ तक उत्तरदायी थे?
What were the privileges granted to the donees in land-grant charters of early India? How far were these charters responsible for integration or disintegration of socio-political milieu? [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 99. वैदिक स्रोतों से मानव आवासों के विषय में जो सूचना प्राप्त होती है उसके विषय में विभिन्न मतों की समीक्षा कीजिए।
Evaluate various views regarding human settlements as gleaned from the Vedic sources. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 100. हड़प्पन (सिंधु-सरस्वती) नगरों में जल प्रबंधन तथा उसकी संरक्षण योजना की विवेचना कीजिए।
Discuss the water management and its conservation planning in the Harappan (Indus-Saraswati) cities. [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 101. लिखित लिपि के अभाव में ताम्रपाषाणीय मृद्भांड हमको समकालीन संस्कृति एवं जीवन शैलियों का अद्भुत ज्ञान देते हैं। आलोचनात्मक समीक्षा कीजिए।
In the absence of a written script Chalcolithic pottery gives us a fascinating insight into the culture and lifestyles of the people of those times. Comment critically. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 102. समकालीन स्रोतों के आधार पर प्राचीन भारत में बैंक व्यवस्था तथा सूद प्रथा (कुसीद प्रथा) की समीक्षा कीजिए।
On the basis of contemporary sources assess the nature of banking and usuary in ancient India. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 103. धर्मशास्त्र तथा अर्थशास्त्र परंपरा में स्त्रियों के लिये सामाजिक नियम वर्णाश्रम प्रथा के आधार पर बने थे। आलोचनात्मक समीक्षा कीजिए।
Social norms for women in the Dharmasastra and Arthasastra tradition were framed in accordance with the Varnashrama tradition. Evaluate critically. [20 Marks, 300 Words]
प्रश्न 104. “वर्ण अवधारणा सदैव ही अधिकांश रूप से सैद्धांतिक प्रतिमान रहा है तथा कभी भी समाज का वास्तविक वर्णन नहीं।” प्राचीन भारत के संदर्भ में टिप्पणी कीजिए।
“The varna concept may always have been largely a theoretical model and never an actual description of society.” Comment in the context of Ancient India. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 105. प्राचीन भारत में जन-साधारण के मध्य लौकिक ज्ञान के प्रसार में पुराणों के योगदान की समीक्षा कीजिए।
Evaluate the contribution of the Puranas in disseminating secular knowledge among the masses in ancient India. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 106. प्राचीन भारत में साहित्यिक तथा अभिलेखिक स्रोतों के आधार पर भूमि स्वामित्व की समीक्षा कीजिए।
Evaluate the ownership of land in ancient India on the basis of literary and epigraphic sources. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 107. व्याख्या कीजिए कि कैसे प्रारम्भिक स्तूप कला ने लोक अभिप्राय तथा कथाएं एवं सामान्य सांस्कृतिक प्रतीकों को प्रयोग करते हुए इन विषयों को बौद्ध आदर्शों में परिवर्तित करने में सफलता प्राप्त की।
Explain as to how the early Buddhist Stupa art, while using folk motifs and narratives and common cultural symbols, succeeded in transforming these themes for expounding the Buddhist ideals. [20 Marks, 300 Words]