DAILY ANSWER WRITING PROGRAM FOR UPSC CSE 2026 : DAY-1 (26-08-2025)
Q1. जल इंजीनियरी और कृषि विज्ञान के क्षेत्र में क्रमशः सर एम. विश्वेश्वरैया और डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन के योगदानों से भारत को किस प्रकार लाभ पहुंचा था? [विषय: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी]
How was India benefitted from the contributions of Sir M. Visvesvaraya and Dr. M.S. Swaminathan in the fields of water engineering and agricultural science respectively? [150 words, 10 marks]
उत्तर लेखन का प्रारूप:
◆ भारत की विकास यात्रा को इंजीनियरी और कृषि विज्ञान में सफलताओं से जोड़ते हुए उत्तर की भूमिका लिखिए।
◆ जल इंजीनियरी और अवसंरचना में सर एम. विश्वेश्वरैया के नवाचारों पर प्रकाश डालिए।
◆ कृषि विज्ञान में डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन के नेतृत्व का विवरण दीजिए।
◆ आत्मनिर्भरता, खाद्य सुरक्षा और आर्थिक विकास पर इनके संयुक्त प्रभाव के साथ निष्कर्ष प्रस्तुत कीजिए।
Q2. कृत्रिम बुद्धि (ए.आइ.) की अवधारणा का परिचय दीजिए। ए.आइ. क्लिनिकल निदान में कैसे मदद करता है? क्या आप स्वास्थ्य सेवा में ए.आइ. के उपयोग में व्यक्ति की निजता को कोई खतरा महसूस करते हैं? [विषय: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी]
Introduce the concept of Artificial Intelligence (AI). How does Al help clinical diagnosis? Do you perceive any threat to privacy of the individual in the use of Al in healthcare? [150 words, 10 marks]
उत्तर लेखन का प्रारूप:
◆ भूमिका में कृत्रिम बुद्धि को परिभाषित कीजिए।
◆ चर्चा कीजिए कि ए.आइ. क्लिनिकल निदान में किस प्रकार सहायता करता है।
◆ स्वास्थ्य सेवा में ए.आइ. के कारण व्यक्ति की निजता के खतरे को रेखांकित कीजिए।
◆ तदनुसार निष्कर्ष प्रस्तुत कीजिए।
Q3. राजमार्गों पर इलेक्ट्रॉनिक पथ-कर संग्रह करने के लिए कौन-सी प्रौद्योगिकी अपनाई जा रही है? उसके क्या-क्या लाभ और क्या-क्या सीमाएँ हैं? वे कौन-से परिवर्तन प्रस्तावित हैं जो इस प्रक्रिया को निर्वाध बना देंगे? क्या यह परिवर्तन कोई संभावित खतरे लेकर आएगा? [विषय: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी]
What is the technology being employed for electronic toll collection on highways? What are its advantages and limitations? What are the proposed changes that will make this process seamless? Would this transition carry any potential hazards? [150 words, 10 marks]
उत्तर लेखन का प्रारूप:
◆ राष्ट्रीय राजमार्गों पर वर्तमान इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह के बारे में संक्षेप में लिखकर परिचय दीजिए।
◆ इसके लाभ और सीमाओं पर प्रकाश डालिए।
◆ इस प्रक्रिया को निर्बाध बनाने वाले प्रस्तावित परिवर्तनों का उल्लेख कीजिए।
◆ इस संक्रमण के कारण होने वाले किसी भी संभावित खतरे को उजागर कीजिए।
◆ तदनुसार निष्कर्ष प्रस्तुत कीजिए।
Q4. भारत में प्रमुख परियोजनाओं के लिए पर्यावरणीय प्रभाव आकलन (ई.आइ.ए.) परिणामों को प्रभावित करने में पर्यावरणीय गैर-सरकारी संगठन और कार्यकर्ता क्या भूमिका निभाते हैं? सभी महत्त्वपूर्ण विवरणों सहित चार उदाहरण दीजिए। [विषय: पर्यावरण एवं पारिस्थिकी]
What role do environment NGOs and activists play in influencing Environmental Impact Assessment (EIA) outcomes for major projects in India? Cite four examples with all important details. [150 words, 10 marks]
उत्तर लेखन का प्रारूप:
◆ पर्यावरणीय प्रभाव आकलन पर संक्षिप्त भूमिका लिखिए।
◆ भारत में प्रमुख परियोजनाओं के पर्यावरणीय प्रभाव आकलन परिणामों को प्रभावित करने में पर्यावरण गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) और कार्यकर्ताओं की भूमिका को संक्षेप में समझाइए।
◆ विवरणों के साथ चार उदाहरण दीजिए।
◆ तदनुसार संक्षिप्त निष्कर्ष प्रस्तुत कीजिए।
Q5. तेल प्रदूषण क्या है? समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र पर इसके प्रभाव क्या हैं? भारत जैसे देश के लिए किस तरह से तेल प्रदूषण विशेष रूप से हानिकारक है? [विषय: पर्यावरण एवं पारिस्थिकी]
What is oil pollution? What are its impacts on the marine ecosystem? In what way is oil pollution particularly harmful for a country like India? [150 words, 10 marks]
उत्तर लेखन का प्रारूप:
◆ तेल प्रदूषण का संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत कीजिए।
◆ समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र पर इसके प्रभाव पर प्रकाश डालिए।
◆ बताइए कि यह भारत के लिए किस प्रकार हानिकारक हो सकता है।
◆ तदनुसार निष्कर्ष प्रस्तुत कीजिए।
NOTE: “हर उत्कृष्टता की शुरुआत एक मेंटर से होती है। हर UPSC मेन्स की सफलता की शुरुआत एक योजना से होती है।” यह डेली आंसर राइटिंग प्रोग्राम 2026 केवल अभ्यास का मंच नहीं है, बल्कि गाइडेड ट्रेनिंग है, जो आपके उत्तर-लेखन कौशल को परिवर्तित कर आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ प्रभावी लिखने की क्षमता विकसित करता है।
🔗 अभी रजिस्टर कीजिए: https://educationias.in/register/
📞 या हमें कॉल कीजिए: 8527997132 | 9575490409